बालों का झड़ना कैसे कम करे
बालो का झड़ना बहुत ही गंभीर समस्या है , आजकल युवक हो युवतियां सभी को ये दिक्कत होती है ,कैसे बालो का झड़ना या कम होना रुके ?
इस पोस्ट मे आपको बालो की समस्या से कैसे बचें के उपाय बताऊंगी, लोग बालो की समस्या के कारण सौंदर्य पर लगे ग्रहण से परेशान रहते है और इसके उपाय ढूढ़ते है।
बालो की समस्या हो या चेह रे पर सौंदर्य कम होने की समस्या हो इसके उपाय जानने से पहले, इनके कारणओ को जानना जरूरी होता है।
बालो के असमय टूटने क कई कारण है
* बालो के असमय टूटने या सफेद होने का मुख्य कारण नियमित भोजन मे , संतुलित आहार के लिए विटामिन , खनिज , प्रोटीन,की आपूर्ति न हो पाना होता है
* आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण और शरीर के हर एक पार्ट पर फर्क पड़ता है जैसे बालो का टूटना आदि।
* बहुत मिर्च ,तेल ,मसालेदार भोजन ,फास्टफूड ,से भी बालो की जड़े कमजोर होने लगती है
* बार बार साबुन , शैम्पू और तेल मे बदलाव करना भी एक कारण होता है
* बालो मे रहने वाले डैन्ड्रफ ,बालो को अत्यधिक कमजोर करते रहते है
इन कारणों से आपके बाल कमजोर हो जाते है
सावधनियां और उपाय
* नियमित आहार मे , अकुरित अनाज ,कड़ी मूँग , चना ,सोयाबीन ,मूँगफली आदि साथ ही साथ मौसमानुसार ताजेफल ,सलाद ,गाजर चुकंदर दही आदि का सेवन करना चाहिये
* धूल और पसीना , बालो के लिए अत्यनत नुकसान दायक होते है, साप्तह मे दो या तीन बार शैम्पू द्वारा बालो को जरूर साफ़ करे।
* रात मे सोते समय मुनक्के ,दूध मे उबालकर पीना लाभकारी होता है।
* सिर के बालो के लिए एक निश्चित तेल का ही प्रयोग करे।
* बादाम ,सिर के बालो के लिए बहुत गुण कारी है। डेली चार पांच बादाम और चार पांच काली मिर्च को खूब पीसकर दूध के साथ पीने से , बालो का असमय टूटना और सफेद होने से बचाता है।
* इसके अलावा आप आंवला का रस ,भृंगराज का रस , तिल के तेल मे मिलाकर पका ले , जब तेल थोड़ा सा बचे तो उसमे जैतून का तेल मिला कर ,इसका प्रयोग बाल पर करने से आपके बाल टूटेंगे नहीं और मजबूत भी रहेंगे।
* नीम की पत्तियों को कूच ले , २ लीटर पानी मे डालकर पका ले। एक लीटर पानी बचने पर , इस पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ नहीं रहेंगे। इसका प्रयोग आप सभी डेली ३ -४ बार कर सकते। तभी इसका फायदा होगा।
उम्मीद करती हूँ आप सभी को मेरी ये पोस्ट पसंद आएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें